कोडरमा, जुलाई 23 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पोखरडीहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने के उपाय बताए। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में छात्राओं के लिए अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवाएं संकट के समय सुरक्षा का मजबूत माध्यम हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...