Kodarma News: बेकोबार से 30 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर को नहीं पकड़ सकी पुलिस
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के बेकोबार में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 100 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही 30 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई। इस मामले में बेकोबार निवासी अशोक ठाकुर (पिता- स्वर्गीय रूपम ठाकुर) के खिलाफ कोडरमा थाना में उत्पाद एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.