Kodarma News: बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, ऑक्सीजन नहीं मिलने का आरोप
कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ईटाय गांव में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से 60 वर्षीय बुजुर्ग जयकरण सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ईटाय में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, जयकरण सिंह मंगलवार को गांव के राशन डीलर अरुण कुमार की दुकान पर राशन लेने गए थे। उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे वहीं गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र ईटाय लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.