कोडरमा, अगस्त 20 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में एक बैठक हुई। इसमें एसआईआर को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में बताया गया कि दावा व आपत्ति संबंधी मामले के निष्पादन को लेकर गठित तीन सदस्यीय कमेटी को मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने को लेकर वरीय पदाधिकारी का निर्देश प्राप्त करने का आदेश दिया गया है। बताया गया कि नाम जोड़ने संबंधी प्रक्रिया को लेकर जिन आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित किया है, उसे प्राप्त व जांच करके हीं आगे की प्रक्रिया किये जाने को कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...