Kodarma News: बीओआई ने वेतन खाते से संबंधित विशेष शिविर का किया आयोजन
कोडरमा, अगस्त 20 -- Kodarma News: मरकच्चो निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्थायी एवं संविदा कर्मचारियों के वेतन खाते से संबंधित विशेष शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को बैंक की विभिन्न सुविधाओं एवं वेतन खाता योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक विमल कांत झा तथा बैंक ऑफ इंडिया मरकच्चो के शाखा प्रबंधक जयप्रकाश साहू, बैंक ऑफ़ इंडिया जामु के शाखा प्रबंधक विनोद रजक उपस्थित थे।बैंक अधिकारियों ने कर्मचारियों को वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में खोलने अथवा स्थानांतरित कराने पर उपलब्ध विभिन्न 6 सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बैंक ऑफ इंडिया के विशेष सैलरी पैकेज को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.