कोडरमा, अगस्त 15 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को बीआर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में एक हजार फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ विद्यालय के निदेशक ओपी राय, स्कूल प्रशासक सुनील कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ झुमरी तिलैया के सुभाष चौक से हुआ। यहां से यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को देशप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, बच्चों के बीच रोटरी ने बांटा शरबत विशा...