कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बीआर इंटरनेशनल स्कूल, चाराडीह की ओर से 203 कोबरा बटालियन, बरही के जवानों के सम्मान में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 203 कोबरा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर पवन कुमार और विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडिंग ऑफिसर पवन कुमार ने कहा कि देश की बेटियों द्वारा जवानों की कलाई पर बांधी गई राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।विद्यालय के निदेशक ओपी राय ने कहा कि देश की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाना विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा : संस्कृति पब्लिक स्कूल में मना सावन ...