Kodarma News: बिजली व्यवस्था पर बदहाली को लेकर कांग्रेस की बैठक आज
कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कोडरमा जिला प्रभारी विजय यादव के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, कोडरमा की बैठक आज दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक मरकच्चो बाजार स्थित जिला महासचिव कासिम आलम के आवास पर होगी। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा कोडरमा जिले में बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की रणनीति पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और सुझावों से ही संभव है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर एकजुट होकर जिले की जनता की आवाज बुलंद करने और प्रस्तावित जनसंघर्ष को नई दिशा देने का आह्वान किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.