Kodarma News: बासोडीह में महिलाओं के शातिर गिरोह ने ज्वेलरी दुकान से उड़ाया सोने का लॉकेट
कोडरमा, नवम्बर 8 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बासोडीह मस्जिद के समीप स्थित सोनी ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार को महिलाओं के एक शातिर गिरोह ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गिरोह की महिलाओं ने दुकानदार को आभूषण दिखाने के बहाने बातों में उलझाया और मौका मिलते ही ढाई ग्राम वजन का सोने का लॉकेट लेकर फरार हो गईं। मामले में अब तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
दुकान में ऐसे दिया चोरी को अंजाम मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय दुकानदार राजेश वर्मा अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान तीन महिलाएं दुकान में पहुंचीं और अधिक सोने के आभूषण दिखाने की मांग करने लगीं। दुकानदार उन्हें आभूषण दिखाने में व्यस्त हो गए। इसी बीच एक महिला ने अपनी बातों में उन्हें उलझा लिया और मौका पाकर ढाई ग्राम का सोने का लॉकेट चुरा लिया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.