कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: मरकच्चो। मरकच्चो थाना क्षेत्र की जामू पंचायत अंतर्गत नादकरी बराकर पुल के समीप सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के खिरिया चटान निवासी 21 वर्षीय अरुण राय के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अरुण बाइक से अपने घर से चौबे की ओर एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान नादकरी पुल के समीप सामने से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। घटना के बाद ...