कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक का उद्देश्य बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के तहत मानसून अवधि 10 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी बालू घाटों से बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिबंध अवधि में किसी भी बालू घाट से खनन नहीं होने दें और नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

निगरानी और कार्रवाई ...