Kodarma News: बारिश से मिट्टी का मकान भरभराकर गिरा, घरेलू सामान मलबे में दबा
कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश से कच्चे और जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह पुरनानगर निवासी मो. फिरोज का मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। अचानक हुई इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इधर, लगातार बारिश को देखते हुए ग्रामीणों ने क्षेत्र में मौजूद अन्य कच्चे और जर्जर मकानों की भी जांच कराने की मांग की है, ताकि समय रहते आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जा सके और किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.