कोडरमा, सितम्बर 1 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े एक बुजुर्ग पर भंवरों के झुंड ने हमला कर दिया। भंवरों के हमले में गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय रेवेल चौधरी की मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवालडीह निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रेवेल चौधरी मंगलवार की शाम मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पास के एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। बताया गया कि पेड़ के नीचे पहले से भंवरों का छत्ता था। रेवेल चौधरी के पेड़ के नीचे पहुंचते ही भंवरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। भंवरों ने उनके शरीर के कई हिस्सों में डंक मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अव...