Kodarma News: बारिश में हरी मिर्च से लेकर धनिया पत्ते तक के चढ़े भाव, सेब भी दिखा रहा गर्मी
कोडरमा, जुलाई 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में हल्की फुल्की बारिश ने मानसून के मौसम को सुहाना भले ही बना दिया हो, लेकिन आम जनता की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है। बारिश के इस मौसम में महंगाई का ऐसा तगड़ा झटका लगा है कि हरी सब्जियों से लेकर फलों और रोजमर्रा के राशन तक के दाम आसमान छूने लगे हैं। आलम यह है कि आम आदमी की थाली का स्वाद बढ़ाने वाली हरी मिर्च और हरी धनिया अब उनकी पहुंच से बाहर होते दिख रहे हैं। झुमरी तिलैया और कोडरमा के मार्केट में सब्जियों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। महीने की शुरुआत में 80 से 100 रुपये के बीच बिकने वाली हरी मिर्च अब 120 से 130 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं सब्जियों का जायका बढ़ाने वाली धनिया पत्ति 200 रुपये प्रति किलो के पार बिक रहा है। जुलाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.