Kodarma News: बारिश बनी आफत, घरों में घुसा पानी, नदी-नाले उफान पर
कोडरमा, सितम्बर 2 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क, नदी और नाले में अंतर करना मुश्किल हो गया है। तालाब और पोखर लबालब भर गए हैं। प्रखंड के कई गांवों में बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। चंदवारा प्रखंड की थाम पंचायत अंतर्गत पुरनाथाम गांव निवासी ठाकुरी पंडित के कच्चे मकान में बारिश का पानी घुस गया। घर के अंदर करीब तीन से चार फीट तक पानी जमा हो गया है। इससे घर में रखा चावल, कपड़े, बिस्तर समेत कई जरूरी सामान भीगकर खराब हो गए। वहीं अर्जुन पंडित, गणेश पंडित, महेश पंडित और तुलसी यादव के घरों में भी पानी घुस जाने से परिवार के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- चमथा दियारे की बस्तियों में फिर फैला गंगा बाया नदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.