कोडरमा, सितम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिलास्तरीय प्री-मिड टेस्ट परीक्षा 2026 का आयोजन गुरुवार से राम लखन सिंह यादव इंटर कॉलेज, झुमरी तिलैया में शुरू हुआ। प्रथम पाली की परीक्षा शुरू होने के करीब आधे घंटे पहले जोरदार बारिश शुरू हो गई, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने महाविद्यालय पहुंचे। सत्र 2025-27 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में भाग लिया। तीनों संकायों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। प्रथम पाली में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थी शामिल हुए। बारिश के बीच परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्र...