कोडरमा, अक्टूबर 30 -- Kodarma News: चंदवारा। चक्रवात अर्नब का असर चंदवारा प्रखंड क्षेत्रों में भी विगत दो दिनों से देखने को मिल रहा है। गुरुवार से दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश व शुक्रवार की सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हो गया है, शुक्रवार को भी दिनभर आकाश में बादल छाये रहे, जबकि दोपहर बाद कुहासे भी देखने को मिला। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण बाजारों में चहल-पहल कम ही देखने को मिल रही है। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान की फसल समेत खेतों में लगी सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Gridih News: तीसरे दिन भी दिखा चक्रवात का असर, फसलें गिरीं इधर मौसम के बदलाव का असर मछली पालनकर्ताओं भी दिख रहा है। उरवां निवासी बीरेंद्र पासवान ने ...