Kodarma News: बागीटांड़ से जिले की सीमा तक रांची-पटना रोड चलने लायक नहीं
कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । बागीटांड़ से कोडरमा जिले की सीमा तक सड़क की जर्जर स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसों में जान-माल का नुकसान हो रहा है, जबकि घायलों के समुचित इलाज के लिए ट्रामा सेंटर तक उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, सड़क पर वाहनों के फंसने से कभी-कभी जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। झारखंड के मंत्री से लेकर पदाधिकारी तक इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बरही से हरदिया होते हुए रजौली तक बनने वाले फोरलेन का निर्माण जेजे कॉलेज तक कराकर छोड़ दिया गया है। इसके आगे सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। जबकि बरही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.