Kodarma News: बाइक चोरी करनेवाले नवादा निवासी दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा पुलिस ने वसुंधरा गार्डन के समीप हुई बाइक चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बताया कि 30 जून को वसुंधरा गार्डन के पास से एक बाइक चोरी होने के बाद कोडरमा थाना में मामला दर्ज किया गया था। घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए उनके निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिराज कुमार (पिता-अखिलेश चौधरी) एवं रोशन कुमार (पिता-शिव बालक चौधरी), दोनों निवासी ग्राम देवरा बेलदारी, थाना सीतामढ़ी, जिला नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से वसुंधरा गार्डन से चोरी हुई बाइक भी बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई में कोडरमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.