कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक घायल कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधिकोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद-नगरखारा मार्ग पर बीती रात बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान करमा निवासी कमलेश कुमार (35), पिता सुरेश यादव के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार बाइक से डोमचांच से करमा जा रहे थे। इसी दौरान जलवाबाद-नगरखारा के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कमलेश सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...