Kodarma News: बस की चपेट में आया ऑटो रिक्शा, चालक गंभीर रूप से घायल
कोडरमा, नवम्बर 21 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह बाइपास रोड के समीप शनिवार देर शाम बस की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक वाहन में फंस गया। समाचार लिखे जाने तक घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी थी। मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो रिक्शा झुमरी तिलैया से कोडरमा होते हुए डोमचांच की ओर जा रहा था। इसी दौरान घटनास्थल के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। भारी बारिश के बीच काफी मशक्कत कर ऑटो में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल चालक को इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.