कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह चौक (मुरकमनाई पंचायत) में रविवार को साप्ताहिक हाट की शुरुआत की गई। हाट का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। इस मौके पर प्रमुख विजय कुमार सिंह और मुखिया शोभा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे। उद्घाटन के बाद जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि साप्ताहिक हाट शुरू होने से क्षेत्र के किसानों, दुकानदारों और ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में साप्ताहिक हाट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जर्जर भवन से मिली मुक्ति, नए आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन यहां स्थानीय किसान अपनी उपज सीध...