कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बरियारडीह चौक पर रविवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस की ओर से प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजहर आलम ने की, जबकि संचालन मालती चन्द्रा ने किया। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'मोदी-शाह-ज्ञानेश हटाओ, एसआईआर रोको, देश बचाओ' के नारे लगाए।

सभा में उठाए गए राजनीतिक मुद्दे मौके पर मालती चन्द्रा ने कहा कि राहुल गांधी देश की करोड़ों जनता के दर्द को समझते हुए उनके विभिन्न सवालों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित काले कारनामों और उनके पूरे तंत्र को जनता के सामने उजागर करने का काम कर रहे हैं। इसे देश की जनता देख और समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि आज पूरे देश की जनत...