कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर परिषद ने शहर में विशेष स्वच्छता एवं रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया है। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर के निर्देश पर सोमवार को महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक, झंडा चौक सहित विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों और जलजमाव वाले क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर तथा कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। परिषद ने बताया कि यह अभियान अगले कुछ दिनों तक चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा नप की प्राथमिकता: हर्षधर

स्वास्थ्य की सुरक्षा नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि बरसात के मौसम में नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से ऐसे स्थानो...