Kodarma News: बमहनी पहाड़ पर मंदिर निर्माण का शालिनी गुप्ता ने किया अवलोकन
कोडरमा, सितम्बर 27 -- Kodarma News: डोमचांच। खरखार में बमहनी पहाड़ पर मंदिर में चल रहे ढलाई कार्य का झामुमो नेत्री सह कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अवलोकन किया। प्रकृति की गोद में बसे इस पहाड़ पर मातारानी के आगमन को लेकर मंदिर निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि मंदिर निर्माण में छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों तक की भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। सभी लोग पूरे समर्पण के साथ निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। बमहनी पहाड़ अब धीरे-धीरे लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.