कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड अंतर्गत तेतरौन पंचायत के बदुलिया गांव में बदुलिया और नावाडीह को जोड़ने वाले पुल की स्थिति जर्जर हो गई है। पुल की खराब हालत को देखते हुए ग्रामीणों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद इस मार्ग से लोगों का नियमित आवागमन जारी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुल की मरम्मत कराने अथवा पुराने पुल की जगह नया पुल बनाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पुल आसपास के गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे भी इसी पुल से होकर गुजरते हैं। ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति से बच्चों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्हों...