कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा घाटी में बदहाल सड़क अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। रविवार की सुबह सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसी बीच एक वाहन के बीच सड़क पर खराब होकर खड़े हो जाने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। सुबह करीब नौ बजे तक घाटी में लगभग तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोडरमा घाटी झारखंड और बिहार के बीच आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। बावजूद इसके सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है। वहीं, बीच सड़क पर वाहन ...