कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खेशमी (देवीपुर) में बुधवार को विद्यालय संचालन में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मात्र तीन बच्चे उपस्थित पाए गए। वहीं, विद्यालय परिसर में मध्यान भोजन भी बनता हुआ नहीं मिला। इससे विद्यालय की व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ शैक्षणिक गतिविधियों का सुचारु संचालन विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति और मध्यान भोजन का संचालन नहीं होने से सरकारी व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ग्रामिणों की चिंताएँ ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्...