Kodarma News: बड़ी खबर: गांधी चौक पर तेज रफ्तार कार का कहर, तीन लोग घायल, ठेला भी क्षतिग्रस्त
कोडरमा, जुलाई 8 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित गांधी चौक के समीप बुधवार की अहले सुबह तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को धक्का मारते हुए एक नाश्ते के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जबकि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार, एक धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए रितेश कुमार बुधवार सुबह समारोह समाप्त होने के बाद अपने एक रिश्तेदार की कार की चाबी लेकर वाहन में बैठ गए। बताया जाता है कि वे कार लेकर बाजार की ओर निकल पड़े। गांधी चौक पहुंचने पर अचानक कार से उनका नियंत्रण खो गया और वाहन सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को अपनी चपेट में लेते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.