कोडरमा, अगस्त 17 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। आईलेक्स पब्लिक स्कूल डांडाडीह की बच्चों से भरी स्कूल बस सोमवार को डोमचांच प्रखंड के बाराडीह गांव में हादसे का शिकार होते-होते बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 8 से 10 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्कूल बस की स्थिति बताया गया कि स्कूल बस बच्चों को इधर रोजाना नईटांड़ होते हुए बच्चों को लेकर आईलेक्स पब्लिक स्कूल, डांडाडीह-जयनगर जाती है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे बाराडीह गांव के समीप सड़क काफी संकरी थी। इसी दौरान सामने से एक वाहन आ गया। वाहन को रास्ता देने के क्रम में बस सड़क के किनारे चली गई और अनियंत्रित होकर खेत में नीचे उतर गई।

बचाव कार्य प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जिस ओर झुकी हुई थी, उसी तरफ से बच्च...