Kodarma News: बच्चों के विवाद में उलझे परिजन, मारपीट में महिला समेत तीन घायल
कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम ढाव में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद परिजनों के घरों तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ढाव निवासी दिनेश रजवार (25 वर्ष), पिता चेतलाल रजवार, सीता देवी उर्फ सरोज देवी (60 वर्ष), पति रामेश्वर रजवार और टुनटुन रजवार (30 वर्ष), पिता देवकी रजवार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, बच्चों के बीच साइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.