Kodarma News: बंगाली परिवार के अलावा हर सनातनियों के लिए 'महिषासुरमर्दिनी' का विशेष महत्व
कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। महालया की सुबह बंगाली परिवार के अलावा हर सनातनियों के लिए विशेष महत्व रखता है। कोडरमा और झुमरी तिलैया में भी दर्जनों बंगाली परिवार को महालया की सुबह का विशेष इंतजार रहता है। इसलिए आज भी इसका उतना ही महत्व है। झुमरीतिलैया के कई बंगाली परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस दिन सुबह करीब चार बजे रेडियो पर वीरेंद्र कृष्ण भद्र की प्रसिद्ध आवाज में 'महिषासुरमर्दिनी' हर साल उसी उत्सुकता के साथ सुनने की तैयारी रहती है। कहते हैं कि सबकुछ बदल गया तो क्या हुआ अपनी परंपरा और संस्कृति नहीं बदलनी चाहिए। बताया गया कि 'महिषासुरमर्दिनी' कोडरमा और झुमरीतिलैया के दर्जनों बंगाली परिवार और समाज के लिए मां दुर्गा के आगमन का प्रतीक बन चुका है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: महालया आज, दुर्गा स्तोत्रों से गूंजेंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.