Kodarma News: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पर रैली निकाल दिया फिटनेस का संदेश
कोडरमा, नवम्बर 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के मौके पर रविवार को रैली निकाल कर फिटनेस का संदेश दिया गया। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण के अवसर पर रविवार को कोडरमा में साइकिल रैली निकाली गई। यह लरियाडीह से चंद्रोडीह तक गई। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित साइकिलिंग, शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुखिया रमेश यादव, पंचायत समिति सदस्य दिनेश यादव मौजूद थे। अतिथियों ने स्वस्थ शरीर और मजबूत खेल संस्कृति के लिए युवाओं को नियमित रूप से खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: संडेज आन साइकिल से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.