Kodarma News: फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक
कोडरमा, अक्टूबर 29 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि । सतगावां प्रखंड के एचएससी मरचोई अंतर्गत ग्राम मरचोई में फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आयोजित ग्रामसभा में स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही समय पर जांच कराने और स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में दो और तीन नवंबर 2026 को रात नौ बजे के बाद फाइलेरिया की जांच के लिए रात्रि रक्त पट्ट संग्रह किया जाएगा। इसी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रामसभा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है। अभियान के तहत ग्रामीणों से जांच में भाग लेने की अपील की गई।मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.