Kodarma News: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर रात्रि चौपाल में किया जागरूक
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा,वरीय संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सीएचसी कोडरमा के शहरी क्षेत्र में गोष्ठी सह रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। तिलैया बस्ती के वार्ड नंबर चार में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को फाइलेरिया (हाथीपांव) के संक्रमण, जांच और बचाव के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर की रात होने वाले रात्रि रक्त पट्ट सर्वेक्षण (एनबीएस) की तैयारी के तहत आयोजित किया गया। गोष्ठी में स्थानीय लोगों से 12 अक्टूबर की रात होने वाले सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्त जांच कराने की अपील की गई। कार्यक्रम में एमटीएस सुनील कुमार पंडित, पारितोष कुमार, स्थानीय सहिया और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Pakur News: रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान को लेकर बैठक, स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.