Kodarma News: फाइनल में पोकडंडा ने बाराडीह को 1-0 से हराकर जीता खिताब
कोडरमा, नवम्बर 30 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़की धमराय पंचायत में सरयू प्रसाद वर्मा द्वारा आयोजित नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फाइनल मैच बाराडीह बनाम पोकडंडा के बीच खेला गया। इसमें पोकडंडा की टीम 1-0 से विजयी रही। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य महादेव राम, मुखिया श्यामदेव यादव, धीरज कुमार आदि मौजूद थे। विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्रों का पसंदीदा खेल है। खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.