कोडरमा, अक्टूबर 7 -- Kodarma News: झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। अग्रवाल प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन-2 के तीसरे दिन क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहा। पुरुष वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले पूरे होने के साथ ही खिताबी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।

फाइनल प्रतिस्पर्धा फाइनल में आनंद विहार रॉयल्स और तुलस्यन मेटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। कामधेनु क्वींस और टाटा मोटर्स चैलेंजर्स के बीच खेले गए मुकाबले में टाटा मोटर्स चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 68 रन बनाए। जवाब में कामधेनु क्वींस की टीम ने भी 68 रन बनाकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सुपर ओवर से विजेता का फैसला हुआ, जिसमें कामधेनु क्वींस ने तीन रन से जीत दर्ज की। रिचा खटुवाला को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

पुरुष वर्ग सेमीफाइनल पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में तुल...