Kodarma News: फाइनल फुटबॉल मैच में बाराडीह की टीम जीती
कोडरमा, सितम्बर 24 -- Kodarma News: चंदवारा। प्रखंड के जोगीडीह में धुपाली यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थित थे। मैच का शुभारंभ विधायक ने फुटबॉल को किक मारकर किया। फाइनल मैच बाराडीह बनाम डोमचांच के बीच खेला गया। इसमें बाराडीह की टीम विजेता रहे। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड व चेक देकर पुरस्कृत किया। मौके पर कई प्रमुख मंजू देवी, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, मुखिया श्यामदेव यादव समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.