Kodarma News: फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, जल्द न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश
कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: जयनगर। जयनगर थाना में दर्ज एक कांड के फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके आवास पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई जयनगर थाना के एसआई संजय सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु निवासी उपेंद्र साव पिता महावीर साव तथा कुंदन साव पिता उपेंद्र साव के घर इश्तेहार चिपकाकर न्यायालय के समक्ष निर्धारित समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि यदि दोनों अभियुक्त निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध विधिसम्मत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.