Kodarma News: प्लांट परिसर से छोड़े गए पानी से कोसमाडीह के खेत जलमग्न
कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। केटीपीएस द्वारा प्लांट में जमा पानी मंगलवार को छोड़े जाने से कोसमाडीह गांव के खेत जलमग्न हो गए। खेतों में लगाए गए धान के बीज और मक्का के बीज सहित अन्य फसल बह गए। स्थानीय मजदूर नेता राजेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 20-10 में भी प्लांट द्वारा ऐसा ही किया गया था। चार साल बाद न्यायालय से नोटिस के बाद प्रबंधन द्वारा खेतों को बनाया गया था। उमेश यादव ने इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन कोसमाडीह के खेतों को हुए नुकसान का आकलन कर क्षतिपूर्ति का भुगतान करे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर किसानों का फूटा गुस्सा, कृषि कार्यालय पर प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.