कोडरमा, सितम्बर 6 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया, प्रेरणा शाखा की इस सत्र की छठी कार्यकारिणी बैठक श्री अग्रसेन भवन में शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में सितंबर माह में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। शाखा द्वारा समाजसेवा व जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि शाखा का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना व समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।बैठक में शाखा सचिव प्रिया अग्रवाल, सदस्य कृतिका मोदी, श्रेया केडिया, ज्योति अग्रवाल, शैलजा केडिया, प्रीति गुटगुटिया, शीतल पोद्दार, स्वेता गुटग...