कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा की सत्र 2026-27 की सातवीं कार्यकारिणी बैठक श्री अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी ने की। बैठक में आगामी छठ पूजा के आयोजन, रांची में 17 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता व सदस्यों के रजिस्ट्रेशन, दीपावली से पूर्व जरूरतमंद बच्चों के साथ आयोजित होने वाले 'आनंद सबके लिए' कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की। बैठक के अंत में शाखा कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने शाखा का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी, सचिव प्रिया अग्रवाल, सारिका लड्डा, नेहा हिसारिया, मीना हिसारिया, रिचा खटूवाला, स्नेहा दारुका, रजनी अग्रवाल, काजल गुप्ता, शीतल पोद्दार, श्वेता गु...