Kodarma News: प्रेम-प्रसंग में हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस के सामने युवती ने निकाला चाकू
कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब युवती को बरामद करने पहुंची पुलिस टीम के सामने उसने दुपट्टे में छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया और खुद को चाकू मार कर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगी। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर सखी सेंटर कोडरमा भेज दिया। जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना निवासी ने 10 जुलाई को जयनगर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को थाना क्षेत्र के गारागड़गी गांव निवासी राहुल दास बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि युवक और युवती गारागड़गी गांव पहुंचे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.