कोडरमा, अक्टूबर 31 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि । चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित जामूखाड़ी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे चतरा निवासी एक युवक को महिला के ससुरालवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे बंधक बना लिया गया। बताया जाता है कि महिला शादीशुदा है और युवक के साथ पिछले करीब चार वर्षों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जामूखाड़ी पहुंचा था। इसी दौरान महिला के ससुरालवालों की नजर उस पर पड़ गई। परिजनों ने युवक को पकड़कर बंधक बना लिया और इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। बाद में मामला चंदवारा थाना पहुंच गया, जहां दोनों को लाया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, गांव में हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...