Kodarma News: प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
कोडरमा, अगस्त 19 -- Kodarma News: मरकच्चो। मरकच्चो पुलिस ने थाना काण्ड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्राथमिकी अभियुक्त की पहचान बरवाडीह निवासी गोविन्द साव को मंगलवार की शाम उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया व बुधवार को सुबह उसे जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी ने आपसी विवाद में पड़ोस के ही एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की थी जिससे महिला का गर्भपात हो गया था, जिसे लेकर पीड़िता के पति विकास साव ने पांच दिन पूर्व मरकच्चो थाना मे कार्रवाई के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के आलोक मे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज़ करते हुए मंगलवार की शाम आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर बुधवार की सुबह उसे जेल भेज दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.