Kodarma News: प्रमुख सत्यनारायण यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया भरोसा
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: डोमचांच। डोमचांच प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने जमीन संबंधी विवाद व अन्य मामलों के साथ-साथ गांवों में बिजली आपूर्ति, पेयजल और अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ग्रामीणों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रखंड प्रमुख ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर सीधे प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव पहल की जाएगी।डॉ. यादव ने अधिकारियों से भी आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.