Kodarma News: प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से की मुलाकात
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रमुख प्रतिनिधि राजकुमार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जयनगर और परसाबाद में लगने वाले जाम सहित क्षेत्र की कई जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया और जल्द निराकरण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जयनगर और परसाबाद में जाम की समस्या से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इससे निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था करने, जाम वाले स्थानों पर आवश्यक कदम उठाने तथा अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इस मौके पर उपप्रमुख राजनारायण सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष गणपत यादव, इंद्रदेव यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Gridih News: जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने पटना-डोरंडा सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.