Kodarma News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लेकर सेविकाओं का प्रशिक्षण शुरू
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सेविकाओं को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सेविकाओं का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रखंड की सभी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिन कोड संख्या 101 से 215 तक की कुल 40 सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन प्रक्रिया एवं योजना के सफल क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अलावा कार्य के दौरान सेविकाओं के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान के संबंध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.