Kodarma News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट, युवक का सिर फटा
कोडरमा, सितम्बर 19 -- Kodarma News: कोडरमा वरीय संवाददाता। तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित तालाब में शुक्रवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दो युवकों के घायल होने की बात सामने आई है। मारपीट में एक युवक के माथे पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद घायल युवकों ने तिलैया थाना पहुंचकर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस को दिए आवेदन में देवी मंडप रोड, झुमरीतिलैया निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार की रात दोस्तों के साथ गणेश पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थानीय तालाब गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर रघु चौधरी, रोहित राजपूत, सूर्या चंद्रवंशी, अंकित चंद्रवंशी और राहुल से विवाद हो गया। सचिन का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी。 यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.