Kodarma News: प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ता है समाज का आत्मविश्वास : विधायक
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में रविवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जयनगर इकाई के तत्वावधान में ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ नवोदय, सैनिक एवं नेतरहाट विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल गोविंद राम, प्रदेश उपाध्यक्ष खगेंद्र राम, जिलाध्यक्ष मनीन्द्र राम, जिला सचिव प्रकाश रजक सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास की आधारशिला शिक्षा है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.